हरियाणा के बारे में कुछ प्रमाणिक तथ्य:
- गीता का उपदेश हरियाणा के कुरूक्षेत्र में हुआ।
- भारत का नाम 'भारत' हरियाणा की देन है।
- 'हरियाणा' वैदिक काल से जाना जाता है। बाद में इसका विलय संयुक्त पंजाब में हो गया और पुन: 1966 में भाषा के आधार पर यह अलग राज्य बना।
- हरियाणा के गठन के समय हरियाणा का कुल वार्षिक बजट केवल 27 करोड रुपए था जबकि पडौसी प्रदेश पंजाब का कुल वार्षिक बजट 97 करोड रुपए था। यह हरियाणा के बजट से लगभग तीन गुणा अधिक था।
- आज हरियाणा का वार्षिक बजट 27000 करोड रुपए है, वहीं पंजाब का वार्षिक बजट 16000 करोड रुपए है। हरियाणा का वार्षिक बजट पंजाब से डेढ गुणा अधिक है।
- हरियाणा की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या की 2.5 प्रतिशत है तथापि देश की सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से संबंधित हैं।
- देश की जनसंख्या का कुल 2.5 प्रतिशत जनसंख्या वाला यह प्रदेश (हरियाणा) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पूरे देश को प्राप्त पदकों में आधे से ज्यादा पदकों की साझीदारी रखता है।
- देश की कुल भूमि का केवल 2 प्रतिशत भूमि वाला यह हरियाणा देश के खाद्यान्न भण्डारण में 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है।
प्रस्तुति: रोहित कुमार हैप्पी
न्यूज़ीलैंड
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)