भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

मैं तो गोरी-गोरी नार | लोकगीत

मैं तो गोरी-गोरी नार | लोकगीत | Haryanvi Folk Song

मैं तो गोरी-गोरी नार, बालम काला-काला री!
मेरे जेठा की बरिये, सासड़ के खाया था री?

तेरे जेठा की बरिये मन्नै बरफी खाई री।

वा तो बरफियां की मार जिबे धोला-धोला री!
मेरे देवर की बरिये, सासड़ के खाया था री?

तेरे देवर के बरिये मन्नै लाडू खाये री।

वा तो लाडुआँ की मार जिबे पीला-पीला री!
मेरे बालम की बरिये, सासड़ के खाया था री?

तेरे बॉलम की बरिये मन्नै जामण खाये री।

वा तो जामणा की मार जिबे काला-काला री!
मैं तो गोरी-गोरी नार, बालम काला-काला री!!
....................मैं तो गोरी-गोरी नार, बालम काला-काला री!!

रचनाकार - अज्ञात
प्रेषक - आरती शर्मा

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।