आया तीजां का त्योहार
आज मेरा बीरा आवैगा
सामण में बादल छाए
सखियां नै झूले पाए
मैं कर लूं मौज बहार
आज मेरा बीरा आवैगा
आया तीजां का त्योहार
आज मेरा बीरा आवैगा
मेरे मन में चाव घणा सै
क्या सुंदर समै बणा सै
मन्नै कर द्यो तुरत तैयार
आज मेरा बीरा आवैगा
आया तीजां का त्योहार
आज मेरा बीरा आवैगा
साभार--हरियाणा के लोक गीत, हरियाणा साहित्य अकादमी
संपादक--डॉ साधुराम शारदा
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)