भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

जब साजन ही परदेस गये मस्ताना फागण क्यूँ आया

जब साजन ही परदेस गये | Haryanvi Holi Song

जब साजन ही परदेस गये मस्ताना फागण क्यूँ आया
जब सारा फागण बीत गया तैं घर में साजन क्यूँ आया

छम छम नाचैं सब नर नारी मैं बैठी दुखा की मारी
मेरे मन में जब अंधेरा मचा तैं चान्द का चांदण क्यूँ आया

इब पीया आया जी खित्याना जब जी आया पी मित्याना
साजन बिन जोबन क्यूँ आया जोबन बिन साजन क्यूँ आया

मन की तै अर्थी बंधी पड़ी आख्या मैं लागी हाय झड़ी
जब फूल मेरे मन का सूक्या लजमार फागण क्यूँ आया

[साभार - हरियाणा के लोकगीत]

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।