भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

फागण के दिन चार री सजनी

फागण के दिन चार री सजनी | Haryanvi Holi Song

फागण के दिन चार री सजनी, फागण के दिन चार ।
मध जोबन आया फागण मैं
फागण बी आया जोबन मैं
झाल  उठे सैं मेरे मन मैं
जिनका बार न पार री सजनी, फागण के दिन चार ।

प्यार का चन्दन महकन लाग्या
गात का जोबन लचकन लाग्या
मस्ताना मन बहकन लाग्या
प्यार करण नै तैयार री सजनी, फागण के दिन चार ।

गाओ गीत मस्ती मैं भर के
जी जाओ सारी मर मर के
नाचन लागो छम छम कर के
उठन दो झंकार री सजनी, फागण के दिन चार ।

चन्दा पोंहचा आन सिखिर' मैं
हिरणी जा पोंहची अम्बर मैं
सूनी सेज पड़ी सै घर मैं
साजन करे तकरार री सजनी, फागण के दिन चार ।

[हरियाणा के लोकगीत]

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।