होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग
गौरा पार्वती के संग माता पार्वती के संग।
होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग....
कुटी छोड़ शिव शंकर चल दिये लियो नादिया संग
गले में रूण्डो की माला, सर्प लिपट रहे अंग।
होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग....
मनियों खा गये आक धतुरा धड़यों पी गए भंग
एक सेर गांजे को पीकर हुए नशे में दंग।
होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग....
कामिनी होली खेल रही है देवर जेठ के संग
रघुवर होली खेल रहे है सीता जी के संग।
होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग....
राजा इन्द्र ने होली खेली इन्द्राणी के संग
राधे होली खेल रही है श्री कृष्ण के संग।
होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग....
विष्णु होली खेल रहे है लक्ष्मी जी के संग
ब्रह्मा, विष्णु मिलकर खेले शंकर जी के संग।
होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग....
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)