भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

जैमिनी हरियाणवी

Jaimini Hariyanavi

जैमिनी हरियाणवी का 5 सितम्बर, 1931 को जन्माष्टमी के दिन हरियाणा के बादली गाँव (जिला झज्जर) में हुआ। इसी शुभ तिथि को देशवासी ‘शिक्षक दिवस' के रूप में मनाते हैं। जैमिनी हरियाणवी का वास्तविक नाम देवकी नन्दन जैमिनी है।

जैमिनी हरियाणवी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय से राजनीति शास्त्र में एम.ए. के अतिरिक्त बी. टी की। ये दिल्ली के राजकीय विद्यालयों से उपप्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृति हुए थे। जैमिनी हरियाणवी हिंदी हास्य-काव्य के सशक्त हस्ताक्षर रहे हैं।

जैमिनी हरियाणवी का हिंदी मंच पर हरियाणवी भाषा को स्थापित करने में बहुत योगदान रहा है। उनकी बहुचर्चित रचना 'टी०वी० और बीवी' ने उनको एक नई पहचान दी थी। प्रसिद्ध हास्य कवि अरुण जैमिनी हास्य कवि जैमिनी हरियाणवी के सुपुत्र हैं।

सुप्रसिद्ध हास्य कवि जैमिनी हरियाणवी का 6 फरवरी 2019 को निधन हो गया।

 

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।