संदीप कंवल भुरटाना
संदीप कंवल भुरटाना का जन्म 7 जुलाई 1987 को हरियाणा में हुआ। आप बवानी खेड़ा (भिवानी) के निवासी हैं।
आपने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से मॉस कम्युनिकेशंस में मास्टर्स करने के बाद बी.एड किया।
'हरिभूमि दैनिक' में 45 दिन का प्रशिक्षण लिया व 'सच कहूँ दैनिक पत्र' में सह-संपादन किया। हरियाणवी लेखन के अतिरिक्त आपको पठन-पाठन, संगीत, गायन व क्रिकेट का शौक है।