भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

श्रीकृष्ण गोतान मंजर

श्रीकृष्ण गोतान मंजर (Shrikrishna Gotan Manjar) का जन्म 16 अप्रैल 1943 को भिवानी में हुआ।

आपने हिंदी में प्रभाकर, एम.ए. तक की शिक्षा ली व उर्दू डिप्लोमा (जामिया मिलिया इस्लामिया देहली) किया। दूरसंचार विभाग में सीनियर टैलीग्राफ मास्टर के पद पर रहे व तारघर, भिवानी से प्रभारी अधिकारी पद से सेवानिवृत हुए।

हरियाणा साहित्य अकादमी की पुस्तिका 'माटी के स्वर' में रचनाएँ प्रकाशित। संवाद व हरिगंधा इत्यादि पत्रिकाओं के अतिरिक्त अनेक समाचारों में रचनाएँ प्रकाशित।

आप गीत, ग़ज़ल, दोहे, मुक्तक, कुंडली, क्षणिकाएँ, खंडकाव्य व हास्य-व्यंग्य कविता इत्यादि विधाओं में लेखनरत है।

आपका हरियाणवी काव्य-संग्रह, 'कोये ना कोये बात सै' काफी लोकप्रिय व चर्चित रहा है।

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।