हरियाणे का छौरा देख
लाम्बा, चौड़ा गौरा देख
...........हरियाणे का छौरा देख!
दूध-दहीं खा गात बणावै
खाज्या गुड़ का बौरा देख
...........हरियाणे का छौरा देख!
जो दिल मैं आज्या कह देगा
मुँह का बिल्कुल कौरा देख
...........हरियाणे का छौरा देख!
सीमा की रखवाल करण मैं
म्हारा रहै बस टौरा देख
...........हरियाणे का छौरा देख!
- रोहित कुमार 'हैप्पी'
न्यूज़ीलैंड
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)